जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई एमई स्कूल रोड स्थित डेजी गार्डेन इंग्लिश स्कूल के बच्चों ने समर कैंप के तीसरे दिन जमकर मस्ती की. समर कैंप में नन्हें बच्चों ने मनोरंजन कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इस दौरान बच्चों ने म्यूजिक, योगा, जुंबा जैसी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया. बच्चों ने पूरे जोश के साथ तीसरे दिन भी हिस्सा लिया. (नीचे भी पढ़ें)
बताते चले कि समर कैंप में प्रतिदिन विशेष थीम पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किया जाता है. बुधवार को भी समर आधारित थीम रखी गयी. इस दौरान मुख्य आकर्षण का केंद्र रैंप वॉक रहा, जहां बच्चों ने फैशन का जलवा बिखेरा. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उनके बीच तरबूज और ग्लूकॉन डी का वितरण किया गया. बच्चों को मूवी टाइम के दौरान उनकी ही कविताएं सुनाई गयी, जिसे बच्चों ने पॉपकॉर्न के साथ मस्ती की. बच्चों ने पहले झुमका गिरा रे गाने पर डांस किया. (नीचे भी पढ़ें)

वहीं लंच में बच्चों के बीच इटली का वितरण किया गया. गुरवार यानी चौथे दिन भी फन गेम्स के साथ कई गतिविधियां आयोजित की गयी है. इसमें मुख्य रूप से कैटरपिलर वॉक, साऊंड आब्जेक्ट, क्लरफूल बिट्स ऑन एबाकस, स्टोरी टेलिंग विथ हैड पपेट शो का आयोजन किया जायेगा. (नीचे भी पढ़ें)

वहीं बच्चों के बीच फ्रूट केक का वितरण किया जायेगा. इस कैंप में मुख्य रुप से शिक्षिका अगनिहोत्री, श्वेता शर्मा और स्कूल के हेड सुनील अग्रवाल उपस्थित रहे.




