जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे ने एक बार फिर से कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है. इससे यात्रियों को परेशानी होने वाली है. इसके तहत हावड़ा जगदलपुर एक्सप्रेस ट्रेन 20, 27 मई, 3, 10, 17 और 24 जून को, जगदलपुर हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन 22, 29 मई, 5, 12, 19 और 26 जून को, टाटानगर इतवारी टाटानगर एक्सप्रेस को 21, 24, 28, 31, 19 जून और 26 जून को, हावड़ा बड़बिल हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस 21, 24, 28, 31 मई व 4, 7, 11, 14, 18, 21, 25 और 28 जून को, टाटानगर गुआ टाटानगर मेमू 21, 24, 28, 31 मई व 4, 7, 11, 14, 18, 21, 25 और 28 जून को, टाटानगर राउरकेला टाटानगर मेमू 21, 24, 28, 31 मई व 4, 7, 6, 11, 14, 18, 21, 25 और 28 जून को, टाटानगर बिलासपुर एक्सप्रेस 21 मई व 4, 11, 18 और 25 जून को, बिलासपुर टाटानगर एक्सप्रेस 22 मई व 5, 12, 19 और 26 जून को रद्द रहेगी. हावड़ा टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस और कांटाबांजी हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस को 21, 24, 28, 31 मई को और 4, 7, 11, 14, 18, 21, 25 और 28 जून को क्रमशः टाटानगर और राउरकेला तक ही चलाया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं, पुरी योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस और योगनगरी ऋषिकेश पुरी एक्सप्रेस 20, 27 मई व 3, 10, 17 और 24 जून को डायवर्ट कर चलाई जाएगी. इसी तरह आरा दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन 20 , 27 मई व 3, 10, 17 जून व 24 जून को कांड्रा और सीनी होकर चलेगी, यह टाटानगर नहीं आएगी. दुर्ग आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस 24, 31 मई व 7, 14, 21 और 28 जून को सीनी और कांड्रा होकर जाएगी.



