मुंबई: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की बैठक शनिवार को मुंबई में हुई. जिसमें इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली टीम इंडिया के नए कप्तान का ऐलान कर दिया है. बोर्ड ने सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को टेस्ट टीम का नया कप्तान बनाया है. जबकि विकेटकीपर ऋषभ पंत को उपकप्तान बनाया गया है. साथ ही इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली 18 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है. टीम इंडिया को 20 जून से इंग्लैंड का खिलाफ पांच टेस्ट मैच खेलना है. पहला टेस्ट 20 जून से शुरु होगा, पहले टेस्ट लीड में 20 से 24 जुन के बीच खेला जाएगा. पांचवा टेस्ट 31 जुलाई से चार अगस्त तक द ओवल में खेला जाएगा. रोहित शर्मा व विराट कोहली के रिटायरमेंट के बाद टीम में साई सुदर्शन व करुण नायर को जगह दी गयी है. टीम में आठ साल बाद करुण नायर को जगह मिली है. साई सुदर्शन ने आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन किया है. (नीचे भी पढ़े)

जिसके कारण उन्हें टेस्ट टीम में शामिल किया गया है. साथ शार्दुल ठाकुर को टीम में शामिल किया गया है. करुण ने विदर्भ को रणजी चैंपियन बनाया. 33 साल के करुण नायर 8 साल बाद टेस्ट मैच खेलेंगे. उन्होंने 2017 में आखिरी टेस्ट खेला था. घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत नायर ने टीम में जगह बनाई है. उन्होंने पिछले सीजन 9 रणजी ट्रॉफी मैच में 4 शतक के साथ 863 रन बनाए थे. इसके अलावा विजय हजारे ट्रॉफी की 8 पारियों में 5 शतक के साथ 779 रन बनाए थे. उनकी शानदार बल्लेबाजी की बदौलत विदर्भ की टीम ने पिछले सीजन रणजी खिताब जीता और विजय हजारे ट्रॉफी की फाइनलिस्ट रही.(नीचे भी पढ़े)
टीम इंडिया: शुभमन गिल( कप्तान) ऋषभ पंत( उपकप्तान) यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, ध्रुव जुरेल(विकेटकीपर) नीतीश रेड्डी, शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, और कुलदीप यादव का नाम शामिल है.











