चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की जामुआ पंचायत के खेजुरिया गांव के पास एसएफसी गोदाम में शनिवार की सुबह एक हाथी भोजन की तलाश में आ पहुंचा. हाथी ने गोदाम के तीन शटर को क्षतिग्रस्त कर दिया. हाथी ने एक शटर तोड़कर कर चावल बोरे को बाहर निकाल कर चावल खाया और वापस जंगल की ओर चला गया. (नीचे भी पढ़े)
इस संबंध में प्रभारी एजीएम कृष्णा मुंडा ने बताया कि हाथी द्वारा अक्सर खेजुरिया के गोदाम को क्षतिग्रस्त किया जाता है. उन्होंने कहा कि आज सुबह भी हाथी ने गोदाम के तीन शटर को क्षतिग्रस्त कर दिया है. श्री मुंडा ने कहा कि गोदाम से सटे जंगल होने के कारण अक्सर हाथी भोजन की तलाश में यहां आकर शटर तोड़कर हाथी चावल को खाते हैं. वहीं गांव से सटे जंगल में हाथी के आने से ग्रामीण भी काफी भयभीत हैं.











