जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई निवासी एनआइटी के छात्र आयुष रिंगसिया ने अपनी बीटेक फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षा में 9.94 एसजीपीए ग्रेडिंग के साथ उल्लेखनीय सफलता हासिल की है. एआइटी जमशेदपुर के 2023 बैच के प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग के विद्यार्थी आयुष रिंगसिया ने अपनी परीक्षा के लगभग सभी विषयों में 90 फीसदी से अधिक अंक लाये हैं, जिससे आयुष को फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षा में उल्लेखनीय ‘ओ’ (आउट स्टैंडिंग) ग्रेड हासिल हुआ है, जो गर्व की बात है. आयुष ने अपनी +2 तक की पढ़ाई डीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर से की है, जिसके बाद उसे एनआइटी जमशेदपुर में दाखिला मिला. बचपन से ही पढ़ाई में आगे रहनेवाले आयुष ने अपना ट्रैक रेकॉर्ड बरकरार रखते हुए एनआइटी में भी हर बार नई ऊंचाइयां हासिल करने की रफ्तार कायम रखी है. (नीचे भी पढ़ें)
होनहार पुत्र की उपलब्धि से उत्साहित आयुष के पिता अशोक कुमार रिंगसिया ने बताया कि आयुष बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि वाला रहा है और एनआइटी में भी उसकी पढ़ाई का क्रम यथावत जारी है. उन्होंने बताया कि आयुष का लक्ष्य बीटेक के बाद एमबीए करने का है. प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग की पढ़ाई में उत्पादन की बारीकियां सीखने-समझने एवं उसके बाद एमबीए में प्रबंधन के गुर सीख कर वह अपना उद्योग स्थापित करना चाहता है.











