गालूडीह: गालूडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बाघुड़िया पंचायत के चाडरी गांव के एमआर टुडू कोचिंग सेंटर एवं पुस्तकालय के लिए शनिवार को स्कूली शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन निशुल्क पठन-पाठन सामग्री उपलब्ध कराया. पहले दिन 68 बच्चों ने ओलचिकी भाषा की क्लास की. पठन-पाठन सामग्री उपलब्ध के बाद कोचिंग सेंटर के संचालक देवीलाल टुडू ने मंत्री का आभार व्यक्त किया.(नीचे भी पढ़े)

मंत्री रामदास सोरेन ने बताया कि कोचिंग सेंटर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना और उन्हें आवश्यक शैक्षिक संसाधन उपलब्ध कराना है. मालूम हो कि शुक्रवार को स्कूली शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन द्वारा उक्त कोचिंग सेंटर का फीता काटकर उद्घाटन किया गया था. कोचिंग सेंटर में शिक्षक सकला मुर्मू, दुर्गु टुडू, काजल टुडू, मोहनलाल टुडू गांव के बच्चों को पढ़ा रहे हैं.











