रामगोपाल जेना,चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा में शनिवार को कांग्रेस द्वारा संविधान बचाओ रैली आयोजित किया गया. रैली लगभग दोपहर बारह बजे कांग्रेस भवन, चाईबासा से निकल कर शहीद पार्क चौक,सदर अस्पताल चौक,सदर थाना चौक,पोस्ट ऑफिस चौक , घंटा घर चौक,कोर्ट मार्ग,सरदार पटेल चौक, सिंह जी होटल चौक,जैन मार्केट चौक ,सदर थाना चौक,शहीद पार्क चौक होकर रैली पुनः कांग्रेस भवन चाईबासा पहुंची. इस दौरान कांग्रेसियों ने हाथों में कांग्रेस का झण्डा तथा तख्ती लेकर जय बापू ,जय भीम,जय संविधान , भारत देश का जो संविधान है, हर भारतवासी का अभिमान है सहित अन्य जोरदार नारेबाजी की.रैली के उपरांत पार्टी कार्यालय के सभा कक्ष में एक सभा की गई. जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने की. जिला के पर्यवेक्षक पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार बलमुचू ने कहा कि केंद्र सरकार की मंशा ठीक नहीं है. बाबा साहेब के बनाए संविधान को बदलना चाहती है. लोकसभा चुनाव में भाजपा ने इसी उद्देश्य के लिए चार सौ पार का नारा दिया था. भाजपा की मंशा को जनता ने समझ लिया है. यही कारण है कि भाजपा को खुद से पूर्ण बहुमत नहीं मिला. संविधान बचाने के लिए कांग्रेस हर संभव संघर्ष को तैयार है. राहुल गांधी की अगुवाई में केंद्र सरकार की मंशा के विरोध में लड़ाई लड़ी जा रही है. जनता हमारे साथ है. राहुल गांधी के लगातार संघर्ष का ही परिणाम है कि केंद्र सरकार ने जाति जनगणना का निर्णय लिया है. इसके लिए हम राहुल गांधी का आभार जताते है.(नीचे भी पढ़े)
जगन्नाथपुर के विधायक सह उप मुख्य सचेतक सोनाराम सिंकु ने कहा कि बाबा साहेब ने देश को संविधान दिया. इसमें हर जाति, धर्म, समुदाय को अधिकार दिए गए है. इस संविधान को भाजपा बदलना चाहती है. कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी. संविधान को बचाने के लिए कांग्रेस हर लड़ाई को तैयार है. श्री सिंकु ने कहा कि संविधान को बचाने के लिए जो भी आंदोलन करना पड़ेगा, वह कांग्रेस करेगी. संविधान की मूल भावना के साथ किसी को भी खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा. केंद्र की भाजपा सरकार अपना एजेंडा चलाना चाहती है. कांग्रेस का मानना है कि संविधान के आधार पर ही देश को चलाया जाना चाहिए. कांग्रेस के रहते ऐसा होना संभव नहीं है. कांग्रेस नेत्री सामाजिक कार्यकर्ता दयामनी बरला ने कहा कि जनता के मौलिक अधिकारों का भी केंद्र सरकार हनन कर रही है. संविधान में दिए गए अधिकारों पर भी केंद्र सरकार चोट कर रही है. कांग्रेस इसका हर स्तर पर विरोध करेगी. संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है. कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने कहा कि सरकार सोची-समझी चाल से संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है. लोकतांत्रिक मूल्यों का भी हनन सरकार कर रही है. कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक जनता के मुद्दों पर संघर्ष कर रही है. चाहे बेरोजगारी हो या महंगाई, कांग्रेस हर मोर्चे पर भाजपा सरकार को घेरेगी और उन्हें सत्ता से बाहर करेगी. देश में विकास के नाम पर जुमलेबाजी की जा रही है. आज देश के नागरिक के समक्ष अपने अधिकारों को सुरक्षित रखने की चुनौती है. देश के आम नागरिक आज असुरक्षित महसूस कर रहे है. केंद्र की सरकार आम नागरिकों के अधिकार पर हमला कर रही है, जो भारत के संविधान में उन्हें दिया है. (नीचे भी पढ़े)
मौके पर देवेन्द्र नाथ चांपिया, अम्बर राय चौधरी,सौरभ अग्रवाल ,त्रिशानु राय,राजेश शुक्ला ,जय प्रकाश महतो,सुरेश सावैयां , अशोक बारीक,कैरा बिरुवा,लियोनार्ड बोदरा, प्रीतम बांकिरा, रंजीत यादव,सुरज मुखी,पुरुषोत्तम दास पान,बुधराम पुरती,अनीष गोप ,पूर्ण चन्द्र कायम,अशोक सुंडी ,अनिता सुम्बरुई,रेंगो पूर्ति, राम सिंह सवैंया,बालेमा कुई,नूतन बिरुवा, राखी सालुजा,क्रांति तिरिया, आबिद हुसैन,हरिचरण कुम्हार,मो.सलीम कुरैशी,सनातन बिरुवा,भादो टोप्पो,ललित कर्ण,राजेश चौरसिया ,विजय सिंह तुबिद,सुरज चांपिया,सूर्यमनी बिरुवा,लक्ष्मी बेसरा,मिथिला कुई,लक्ष्मी केरई,शरण मंडल , जानकी गागराई, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां, ललित दोराईबुरु,सिकुर गोप,सुरेश चंद्र सवैंया,सकारी दोंगो,सोनाराम कोडाह, शैलेश गोप, राहुल पूर्ति, सुखलाल हेंब्रम, विजय सिंह सामड, जय प्रकाश लागुरी, मनजीत प्रधान, संजय हेम्ब्रम, सीता राम गोप, चंद्र भूषण बिरुवा, नगर अध्यक्ष मो.सलीम,रमेश ठाकुर,संजय बिरुवा,दानिश हुसैन,सोमा पूर्ति,मामुर कासमी, सुरसेन टोपनो,नंद गोपल दास ,मो.असलम , अशोक मुंडारी , गोपी बोदरा,ज्योतिष बिरुवा ,सुभाष राम तुरी , जेना पूर्ति,विजय सिंह,बसंत सामड,जोंको अंगरिया ,विजय तिग्गा ,गोरा सिंह पूर्ति, मो.सरफराज , दिनेश प्रधान , विजय सिंह तुबिद, कानु राम पूर्ति, सागर लागुरी,सिंगराय गोप,गंगाराम हेम्ब्रम,सुशील दास,सुखराम लागुरी,सिद्धेश्वर हेम्ब्रम आदि काफी संख्या में मौजूद थे.











