जमशेदपुर : सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्लैटिनम जुबिली समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समारोह के पश्चात चैंबर के पदाधिकारियों एवं अन्य गणमान्य अतिथियों के साथ चैंबर भवन पहुंचे. वहां उन्होंने चैंबर भवन में स्थापित प्लैटिनम जुबिली प्लेट का अनावरण किया. इस दौरान चैंबर के सभी पदाधिकारी एवं अन्य अतिथि भी उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर श्री बिरला ने चैंबर के 75 वर्ष के सफर एवं इस दौरान उसकी उपलब्धियों की सराहना करते हुए चैंबर के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की. प्लैटिनम जुबिली प्लेट के अनावरण के पश्चात उन्होंने चैंबर के विजिटर्स बुक में दर्ज अपने अभिमत में भी सिंहभूम क्षेत्र में उद्योगों के विकास में सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सराहनीय योगदान का उल्लेख करते हुए चैंबर के सतत विकास एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. (नीचे भी पढ़ें)

श्री बिरला ने इसके पश्चात चैंबर की ओर से आयोजित दोपहर के सामूहिक भोज में भी हिस्सा लिया. इस दौरान चैंबर के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, मानद महासचिव मानव केड़िया सहित चैंबर के सारे पदाधिकारी भी उपस्थित रहे. बाद में चैंबर के पदाधिकारियों ने लोकसभा अध्यक्ष श्री बिरला के साथ सामूहिक फोटो भी खिंचवाया.




