जमशेदपुर: जमशेदपुर के बागबेड़ा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर का रिजल्ट शत प्रतिशत रिजल्ट रहा है. 95.60 प्रतिशत अंक के साथ प्रत्यूष कुमार मिश्रा स्कूल टॉपर बना है. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बागबेड़ा के विद्यार्थियों ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल के 10वीं बोर्ड की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है. विद्यालय से इस वर्ष कुल 79 भैया-बहन मैट्रिक की परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, जिसमें सभी भैया बहन उत्तीर्ण हुए तथा विद्यालय का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा. साथ ही विद्यालय का छात्र प्रत्यूष कुमार मिश्रा 95.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बना. इस खुशी के अवसर पर विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, सचिव डॉ कविता परमार, कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता, प्रधानाचार्य रंजय कुमार राय तथा आचार्य जी दीदी जी ने सभी भैया बहनों को उनकी सफलता के लिए बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.














