जमशेदपुर : राष्ट्रीय सूड़ी समाज के अध्यक्ष कृतिवास मंडल को धमकी दिए जाने के मामले में शुक्रवार को राष्ट्रीय सूड़ा समाज का प्रतिनिधिमंडल युवा मंडल के केंद्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में एसएसपी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा है. सौंपे गए ज्ञापन में राष्ट्रीय सूड़ी समाज के अध्यक्ष को धमकी देनेवाले अज्ञात व्यक्ति को शीघ्र पहचान कर उसपर कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गयी है. इस संदर्भ में राष्ट्रीय सूड़ी समाज युवा मंडल के केंद्रीय अध्यक्ष अजय मंडल ने बताया कि उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष को 18 मई की रात लगभग 10.11 बजे फोन कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा धमकी दी जाती है क्योंकि उन्होंने आरटीआइ 2025 के तहत पोटका प्रखंड विकास पदाधिकारी से विभिन्न विषयों में जानकारी मांगी थी. (नीचे भी पढ़ें)
इस संदर्भ में उन्होंने इसकी शिकायत एसएसपी से की थी. उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गयी. आज पुन: एसएसपी से शिकायत की गयी है. यदि इस बार इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उस पर कार्रवाई नहीं की गयी है तो सूड़ी समाज आंदोलन के लिए बाध्य होंगे. ज्ञापन सौंपने में युवा अध्यक्ष के अलावा, राष्ट्रीय सूड़ी समाज के केंद्रीय महासचिव डॉ अनुप मंडल, उपाध्यक्ष पंकज मंडल, केंद्रीय सचिव पुलक मंडल समेत अन्य कार्याकर्ता उपस्थित रहे.




