जमशेदपुर: तोमर सत्येन्द्र सिंह द्वारा लिखित भोजपुरी लोकगीत दिल्ली में टीम फ़िल्म्स के स्टूडियों में सुप्रसिद्ध गायिका खुशबू तिवारी की सुमधुर आवाज़ में रिकॉर्ड हुआ. इस गीत को सोनू सिंह द्वारा संगीतबद्ध किया गया है एवं टीएफ़ कंपनी के प्रबन्धक सुनील सिंह के संयोजन में इस गीत की संरचना हो रही है. यह उल्लेखनीय है कि तोमर सत्येन्द्र सिंह हिंदी भाषा के सुविख्यात साहित्यकार स्वर्गीय कान्हा सिंह तोमर के सुपुत्र हैं. सदैव की तरह इस बार भी तोमर सत्येन्द्र सिंह ने भोजपुरी मिट्टी के सोंधेपन को ध्यान में रखते हुए श्रृंगार को स्पर्श करने वाला गीत लिखा है, जो रिलीज़ होने पर भोजपुरी रसिकों के बीच धूम मचा देगा.




