जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों का एलटीसी का समझौता शुक्रवार (30 मई 2025) को हो गया. इस समझौता के तहत कर्मचारियों को मिलने वाले एलटीसी में 8200 रूपये से 10200 रूपये तक की बढ़ोतरी हुई है. शुक्रवार को टाटा स्टील की चीफ पीपल ऑफिसर अतरई सन्याल के साथ टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नू, महामंत्री सतीश सिंह और डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह के बीच समझौता पर हस्ताक्षर हुआ. इस समझौता पर मैनेजमेंट की ओर से एचआरएम के चीफ ज़ुबिन पलिया और राकेश दुबे ने हस्ताक्षर किया. वर्तमान में ओल्ड सीरीज में 30750 रुपये तक बेसिक वाले तथा एनएस ग्रेड में 18406 रुपये तक बेसिक वाले कर्मचारियों को प्रति दो वर्षों के एक खंड में 36600 रुपये का एलटीसी मिलता है, जिसमें 10200 रूपये की बढ़ोतरी हुई है. (नीचे भी पढ़ें)

इस तरह इस ग्रेड के कर्मचारियों को हर दो साल में 46800 रूपये एलटीसी मिलेगा. इससे ऊपर ग्रेड के कर्मचारियों को 38600 रुपये एलटीसी मिलता है. इस ग्रेड में 8200 रूपये की बढ़ोतरी हुई है. इस तरह अब यह ग्रेड में कर्मचारियों को हर दो साल में 46800 रूपये एलटीसी मिलेगा. यह समझौता तीन साल के लिए लागू हुआ है. यह एलटीसी समझौता 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2027 तक लागू होगा. उल्लेखनीय है कि टाटा स्टील के कर्मचारियों का एलटीसी समझौता 1 जनवरी 2024 से लंबित है. तय हुआ है कि कर्मचारियों को 1 जनवरी 2024 से लेकर अप्रैल 2025 तक के बीच जिनका एलटीसी लंबित होगा, उसको एरियर का भुगतान किया जायेगा. एरियर की राशि जून 2025 के वेतन के साथ जुलाई 2025 के साथ भुगतान किया जायेगा. इसके साथ ही कर्मचारियों को कंपनी के काम से बाहर जाने पर दिए जाने वाले अलाउंस में भी बढ़ोतरी कर दी गयी है. (नीचे पढ़ें रेट चार्ट)
वर्तमान रेट —– रिवाइज्ड रेट
1 सितंबर 2017 —- 1 जुलाई 2025
मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, चेन्नई (प्रति दिन के हिसाब से सिंगल रेट) —— मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, चेन्नई (प्रति दिन के हिसाब से सिंगल रेट)
लॉजिंग रेट ————————– 3000 ———————— 4500
मील रेट ————————– 700 ————————– 1000
दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ रहने के लिए दैनिक भत्ता ——– 700 ——1000
स्टेट कैपिटल व लिस्टेड सिटीज (प्रति दिन के हिसाब से) — स्टेट कैपिटल एंड लिस्टेड सिटीज (प्रति दिन के हिसाब से)
लॉजिंग रेट ——– 2500 ——–3500
मील रेट ——– 700 ——– 1000
दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ रहने के लिए दैनिक भत्ता ——– 700 ——– 1000
स्मॉल टाउंस (प्रति दिन के हिसाब से) ——– स्मॉल टाउंस (प्रति दिन के हिसाब से)
लॉजिंग रेट —————- 2000 ———————— 3000
मील रेट —————- 500 ———————— 750
दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ रहने के लिए दैनिक भत्ता —- 500 —750
जर्नी के दौरान———————— 500 —————- 750
वाहन चार्ज (प्रति किमी) —————- 15 —————- 20
पोर्टरेज चार्ज (प्रति पाइंट) —————- 35 —————- 50




