जमशेदपुर: ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष नवमी तिथि महेश्वरी समाज का सबसे बड़ा पर्व है,जिस दिन हमारे देवों के देव महादेव ने हमें क्षत्रिय को छोड़ कर वैश्य समाज का आशीर्वाद दिया.महेश्वरी मंडल जमशेदपुर के द्वारा आयोजित 7 दिवसीय कार्यक्रम के आखिरी दिन प्रातः 7.30 बजे एक विशाल शोभा यात्रा निकाली गई,जो जुगसलाई मंडल परिसर से धर्मशाला रोड,चौक बाजार,स्टेशन रोड होते हुए गौशाला पहुंची, जहां पर सबों ने मिलकर सेवा की. शोभा यात्रा मे सबसे पहले बैंड पार्टी,दो घोड़े पर महेश ध्वज लिए सदस्य,भगवान महेश के चित्रपट की झांकी,रथ पर सवार दो नन्हे बच्चे शिव पार्वती की भेष धारण किए,महिलाओं और पुरुषों की लंबी कतारें भगवान महेश के जयकारे और इत्र की खुशबू के साथ मिलकर पूरे वातावरण को महेशमय बना रही थीं. सभी नृत्य करते हुए भगवान महेश का जयकारा लगाते हुए बड़ रहे थे.जगह जगह पर सदस्यों के द्वारा पानी,शरबत, ड्राय फ्रूट,और फल की सेवा की गई. सुहाना मौसम और रिमझिम फुहारों से इस गर्मी में भी ठंडक मिल रही थीं. नया बाजार,मारवाड़ी पाड़ा होते हुए पुनः मंडल परिसर में पहुंची. अरूण निर्मला देवी धूत के द्वारा भगवान महेश की पूजा अर्चना और रुद्राभिषेक मनोज शर्मा और संजय शर्मा के सानिध्य में की गई, जिसमें सभी सदस्यों ने अपनी सहभागिता निभाई. आरती और प्रार्थना के साथ विधिवत पूजा अर्चना संपन्न हुई. सबों ने मिलकर अल्पाहार का आनंद उठाया. मंदिर प्रांगण को फूलों से सजाया गया था.रात्रि 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू किया गया.सर्वप्रथम भगवान महेश के चित्रपट पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. सभी समाज बंधु ने मिलकर इस कार्य को भगवान महेश के जयकारे के साथ पूर्ण किया. (नीचे भी पढ़े)

गणेश वंदना सुश्री पलक शारदा और महेश वंदना श्रीमति स्वीटी शारदा और श्रीमती रश्मि शारदा ने कर देवों को इस सभागार में सप्रेम आमंत्रित किया गया.महेश नवमी महोत्सव पर अध्यक्ष अरूण धूत, सचिव जगदीश धूत,महिला मण्डल अध्यक्ष श्रीमती अनिता शारदा,सचिव श्रीमती शशि लड्ढा, युवा संगठन के अध्यक्ष विशाल शारदा,सचिव मोहन लड्ढा, निर्वतमान अध्यक्ष जुगल किशोर महेश्वरी, श्रीमती उषा महेश्वरी, झारखंड बिहार प्रदेश महेश्वरी सभा के सचिव महेश कुमार लखोटिया, अखिल भारतीय महेश्वरी युवा संगठन के सदस्य बासु धूत, महेश्वरी ट्रस्ट बोर्ड के सचिव विजय तापड़िया ने अपने अंदाज में बधाई संदेश दिया. सबों ने बोध चिन्ह् मे लिखा सेवा,त्याग और सदाचार को पूर्ण रूप से अपने जीवन में उतारने पर विशेष अनुरोध किया.(नीचे भी पढ़े)
समाज में दिवंगत हुए श्रीमती शारदा झवर और श्रीमती बिमला देवी साबू की आत्मा की शांति हेतु दो मिनट मोन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया.महेश्वरी महिला मण्डल द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों के लिए टैलेंट हंट का कार्यक्रम दो ग्रुप में विभाजित किया गया.अंत में सबों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. सबों ने मिलकर प्रसाद ग्रहण किया. महेंद्र साबू ने धन्यवाद ज्ञापित किया.युवा संगठन, जमशेदपुर द्वारा आयोजित जमशेदपुर महेश्वरी प्रीमियर लीग के द्वारा समाज के युवाओं को संगठन में शामिल करने पर बधाई दी गई. मंच संचालन जगदीश धूत और श्रीमती शालू धूत ने मिलकर किया. पूरे प्रांगण में विद्युत की सुंदर रोशनी और फूलों की सजावट के साथ मौसम भी खुश मिजाज रहा. सभी सदस्यों ने एक दूसरे को महेश नवमी की ढेर सारी बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं दीं.




