चौका : सरायकेला खरसावां जिले के उपायुक्त के निर्देशानुसार जिला खनन विभाग की टीम ने गुरुवार को अवैध बालू भंडारण और परिवहन के खिलाफ छापेमारी की. इस दौरान टीम ने रांची-टाटा हाइवे पर औचक निरीक्षण करते हुए बालू खनिज के अवैध परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई की. जिला खनन विभाग की टीम ने अवैध बालू परिवहन करते हुए 2 हाइवा और 1 ट्रैक्टर को जब्त किया. जब्त किए गए वाहनों के खिलाफ अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है. जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि अवैध बालू परिवहन के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. इस मामले में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.



