चांडिल: हिंदू संगठनों के लगातार बढ़ते दबाव एवं सरायकेला-खरसावां पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत को मिले गुप्त सूचना के आधार पर कपाली ओपी पुलिस ने गुरुवार को 34 गोवंशीय पशुओं को तस्करों से मुक्त कराते हुए सुरक्षित गौशाला भिजवाया है. (नीचे भी पढ़े)

वही इस मामले में पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है. गिरफ्तार तस्करों में चिलगू सलगाडीह निवासी रोहिना कर्मकार, चाकू हांसदा और कार्तिक लोहार शामिल हैं. (नीचे भी पढ़े)
ओपी प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि दो सफेद रंग के माल वाहक जिसका नंबर जेएच 22जी- 8083 एवं डब्ल्यूबी 23एफ- 6437 को भी 17 मवेशियों के साथ जब्त किया गया. वाहन के चालक अंधेरा होने के कारण फरार हो गए. सभी 34 मवेशियों को सुरक्षित रूप से स्थानीय गौशाला भेज दिया गया है. और आगे की कार्रवाई जारी है.



