जमशेदपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नुवोको विस्टा जोजोबेड़ा जमशेदपुर के सौजन्य से बिरसा मुंडा आदिवासी कल्याण ट्रस्ट सालगाझुड़ी जमशेदपुर के द्वारा आदिवासी कला सांस्कृतिक स्थल सालगाझूड़ी में साल (सखुआ) सागवान आदि छायादार पौधे लगाए गए. इस अवसर पर नोवोको विस्टा सीमेंट प्लांट जोजोबेड़ा जमशेदपुर के प्लांट हेड दीपक सरकार, एचआर हेड राजीव मिश्रा, पर्यावरण हेड अनुपम कुमारी, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, मुखिया सुनीता नाग, प्रभु राम मुंडा, मुखिया रणजीत सिंह आदि ने अतिथि के रूप में शामिल होकर संयुक्त रूप से पौधारोपण किए. इस अवसर पर लोगों को नुवोको विस्टा सीमेंट प्लांट के प्लांट हेड दीपक सरकार ने कहा कि सृष्टि के संचालन के लिए पर्यावरण को बचाए रखना जरूरी है, आइए हम सब पेड़ लगाए और अपने जीवन को सुरक्षित बनाएं. (नीचे भी पढ़ें)

जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति ने कहा कि हमें पॉलीथिन और प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना चाहिए साथ ही प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पेड़ लगाना चाहिए. इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने, भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर, मालायार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए. अतिथियों का स्वागत बिरसा मुंडा आदिवासी कल्याण ट्रस्ट के सदस्य द्वारा परंपरागत आदिवासी अंग वस्त्र देकर किया. कार्यक्रम का संचालन बिरसा मुंडा आदिवासी कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री राम सिंह मुंडा कर रहे थे. इस अवसर पर मुख्य रूप से राम सिंह मुंडा, अभिजीत चटर्जी, प्रकाश सांडिल, रुद्र मुंडा (पंचायत समिति सदस्य), तुलसी महतो, सौरभ राहुल सिंह, रामप्रसाद जायसवाल, समाजसेवी रमाकांत करवा, गौतम सामंता, बबलू करुवा, तुलसी महतो, किशोर महतो, किशन मुर्मू, जकता सोरेन, श्रीमन दास, पीके करवा, शिशिर कोले, बंटी मुंडा, त्रिवेणी महतो आदि शामिल हुए.



