जमशेदपुर : पश्चिम ओडिशा युवा समिति एवं महिला समिति द्वारा जमशेदपुर के कदमा ओल्ड टीसी कॉलोनी में पौधरोपण किया गया. इस दौरान वहां कई सारे पौधे लगाये गये. यहां हरियाली का संदेश दिया गया. इस मौके पर समिति के अध्यक्ष सूरज हरपाल, उपाध्यक्ष शुरू लाल कुमार, महासचिव पप्पू सागर, कोषाध्यक्ष अवतार सोना, ललित टांडी, गोवर्धन कुमार, विनोद महानंद, शंकर नाग ,उत्तम सिन्हा ,केस्टो महानंद, राजू नायक के अलावा महिला समिति की रूपा कुमारी, मुनि हरपाल, रेखा नाग, वर्षा महानंद, सरिता महानंद, गीता सागर, सुभद्रा सोना, नेहा महानंद, सरस्वती छतरियां, लक्ष्मी सिका, मंजू नायक, सुमित्रा सिंह एवं इत्यादि महिला पुरुष बच्चे शामिल थी.



