रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर : पश्चिम सिंहभूम के उपायुक्त के निर्देश पर अवैध बालू परिवहन को रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की गयी . पोड़ाहाट चक्रधरपुर के अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा जांच किया गया. इस दौरान कुल 8 अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया गया. उनसे कागजात की मांग की गयी. परंतु उन्होंने कागजात नहीं दिखाए. उक्त गाड़ियां चक्रधरपुर अनुमंडल के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से अवैध बालू लोड कर अवैध तरिके से बालू का परिवहन कर रही थी. अवैध लदे वाहनों को जब्त कर 05 ट्रैक्टरों को चक्रधरपुर थाना एवं 03 ट्रैक्टर सोनुआ थाना को सौंपा गया एवं अग्रतर कार्रवाई हेतु खन्न विभाग को भेजी जाएगी.




