जमशेदपुर: अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच रक्तदान महा उत्सव एवं रक्तदान सम्मान पखवाड़ा के तहत मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा द्वारा पांच दिवसीय रक्तदान पखवाड़ा का शुभारंभ बुधवार को किया गया. धतकीडीह स्थित ब्लड बैंक में प्रथम दिन बुधवार को 15 यूनिट रक्त संग्रह हुआ. शाखा अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ. इसे सफल बनाने में रक्तदान संयोजिका खुशबू कांवटिया, सचिव पायल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पूजा अग्रवाल, उषा चौधरी आदि का योगदान रहा. सबने रक्तदान को महादान बताया.



