जमशेदपुर: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत एग्रिको सिग्नल के पास बुधवार को एक तेज रफ्तार 10 चक्का ट्रक ने यात्री टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी. ट्रक गोलमुरी से भुइयांडीह की ओर जा रहा था, जबकि टेंपो बारीडीह से साकची की ओर जा रहा था. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो सड़क पर ही पलट गया. हादसे में टेंपो चालक समेत उसमें बैठे 5 लोग घायल हो गए. टेंपो चालक को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य यात्रियों को हल्की चोटें लगी हैं.(नीचे भी पढ़े)
घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर मौके से फरार हो गया.राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से टेंपो में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया और तुरंत इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया. गंभीर रूप से घायल टेंपो चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया. इधर,सूचना मिलते ही सिदगोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही ट्रक को कब्जे में ले लिया. फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है.



