रामगोपाल जेनाचक्रधरपुर:चक्रधरपुर प्रखंड के होयोहातु पंचायत के उत्क्रमित प्लस टू हाई स्कूल दडकादा में 6 कमरों का भवन बनेगा. इसे लेकर बुधवार को विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम तथा झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव ने विधिवत पूजा अर्चना तथा नारियल फोड़कर शिलान्यास किया. भवन का निर्माण विशेष प्रमंडल चाईबासा द्वारा 55 लाख रुपये की लागत से होगी. इससे पूर्व अतिथियों का स्कूली बच्चों द्वारा भव्य स्वागत किया गया. (नीचे भी पढ़े)

मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव ने कहा कि दडकादा स्कूल में भवन की कमी थी. जिससे यहां के छात्र छात्राओं को पढाई में काफी कठिनाई हो रही थी. लेकिन अब भवन का निर्माण होने से यहां के सूदूरवर्ती क्षेत्र के बच्चों को पढ़ाई में काफी सहूलियत होगी. साथ ही कमरों की कमी नही खलेगी. उपर से यह स्कूल प्लस टू हो गया है. भवन बनने से प्लस टू के छात्र छात्राओं को भी सुविधा मिलेगी. मौके पर झामुमो प्रखंड सचिव ताराकांत सिजुई, प्रदीप महतो, निराकर केराई, कमलेश महतो समेत अन्य लोग मौजूद थे.



