जमशेदपुर:इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) के जून 2025 सत्रांत परीक्षा 12 जून से 19 जुलाई 2025 के बीच आयोजित होगी. रामाकृष्ण मिशन वोकेशनल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट ,सिदगोड़ा में भी इग्नू के द्वारा परीक्षा केंद्र बनाया गया है. परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी. पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर के 1 बजे तक और दूसरी पाली अपराह्न 2 बजे से संध्या के 5 तक आयोजित होगी. परीक्षा का हाल टिकट इग्नू के वेबसाइट पर उपलब्ध है. परीक्षार्थी इसे https://ignou.smarth.edu.in वेबसाइट पर लॉगिन करके इसे डाउनलोड कर सकते है. मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण परीक्षा केंद्र के अंदर लाना मना है. परीक्षा केंद्र परिवर्तन मान्य नहीं होगा. (नीचे भी पढ़े)
परीक्षार्थियो को निर्देशित दिया गया है कि परीक्षा के दिन अपने साथ इग्नू का परिचय पत्र और हाल टिकट लाना अनिवार्य है. यह जानकारी राम कृष्ण मिशन वोकेशनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, जमशेदपुर स्थित इग्नू कार्यक्रम केंद्र 0534पी के कार्यक्रम प्रभारी और केंद्रधिशक डॉ अरविंद तिवारी ने दी. साथ ही उन्होंने बताया की इग्नू जुलाई 2025 सत्र के लिए बीसीए, एमसीए ,पीजीडीसीए , एमएससीआईएस, सीएमएडी और सीआईटी कार्यक्रमों में नामांकन ऑनलाइन और ओडीएल माध्यम से शुरू हो गया है. छात्र इग्नू के वेबसाइट पर जाकर नामांकन करा सकते है. नामांकन करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई तक निर्धारित है.



