जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से प्रत्येक माह की भांति सेफ्टी फर्स्ट एड डिजास्टर मैनेजमेंट प्रशिक्षण का 208वां सत्र आगामी 5 जुलाई से 10 जुलाई तक आयोजित होगा. पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से विगत 18 वर्षों से प्रत्येक माह संचालित होनेवाले इस बहु उपयोगी प्रशिक्षण से युवाओं, कम्पनियों के कामगारों से लेकर कार्यालयों में कार्यरत अधिकारी तक लाभान्वित होते हैं. (नीचे भी पढ़ें)

इस प्रशिक्षण के दौरान सेफ्टी की तरह साधारण जीवन के साथ, कम्पनियों में उपयोग की जानेवाली सुरक्षात्मक प्रणाली, फर्स्ट एड के तहत शरीर संरचना के साथ घाव, हड्डी टूट, जलने, कटने पर किये जाने वाले फर्स्ट एड के साथ ही रेस्क्यू के तहत स्ट्रेचर ड्रील, एम्बुलेंस लोडिंग की जानकारी विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा दी जाएगी. इस ट्रेनिंग के लिए कोई भी व्यक्ति 30 जून तक बिष्टुपुर स्थित रेड क्रॉस कार्यालय में अपना नामांकन करा सकता है.




