
चाकुलिया : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका चाकुलिया नगर पंचायत के पूर्णापानी गांव स्थित गौरी शॉप फैक्ट्री में हुए दर्दनाक हादसे में सिक्योरिटी गार्ड शशधर महतो 70 की इलाज के दौरान मौत हो गई है. घटना विगत 16 जून को फैक्ट्री में कार्यरत शशधर महतो गर्म सिलीकेट के हौदा में गिरकर गंभीर रूप से झुलस गया था. 23 जून को पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. (नीचे देखे पूरी खबर)
मंगलवार की देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव जब गांव लाया गया तो परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव को फैक्ट्री गेट पर रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. गुस्साए ग्रामीण फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं. परिजनों ने बताया कि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा प्रशासन को कोई सूचना नहीं दी गई है. फैक्ट्री प्रबंधन में इस दुर्घटना को छुपाने का प्रयास किया और ना ही किसी प्रकार की सहायता या मुआवजा देने की बात कही है. (नीचे देखे पूरी खबर)
आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को फैक्ट्री गेट के पास रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है. ग्रामीण तत्काल मुआवजे की मांग कर रहे हैं. परिजनों ने बताया कि शशधर महतो फैक्ट्री में गेटकीपर के रूप में कार्यरत थे. 16 जून की रात किसी कर्मचारी के कहने पर जब वह लाइट जलाने गए इस दौरान वह संतुलन खो बैठे और गर्म सिलीकेट से भरे हौदे में गिर गए इससे उनका शरीर बुरी तरह से झुलस गया. मौके पर मृतक के पुत्र भुवन महतो, पत्नी ललिता महतो, पूर्व वार्ड पार्षद शतदल महतो समेत अन्य लोग उपस्थित थे.



