जमशेदपुर : टाटा स्टील प्रबंधन और टाटा वर्कर्स यूनियन के जमशेदपुर प्लांट के जोनल जेसीसीएम की बैठक मंगलवार को हुई. इस बैठक में कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गयी. इस बैठक में जेसीसीएम के चेयरमैन के तौर पर पहली बार टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु शामिल हुए. मौके पर जेसीसीएम के वाइस चेयरमैन वीपी चैतन्य भानु, चीफ पिपुल्स ऑफिसर अतरई सान्याल, वीपी एसएस प्रबाल घोष, वीपी सप्लाइ चेन पीयुष गुप्ता और टाटा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारी मौजूद थे. यहां कई मुद्दों पर चर्चा की गयी. इस दौरान सबसे पहले टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु का अभिनंदन किया गया क्योंकि वे पहली बार चेयरमैन के तौर पर इस बैठक में शामिल हुए. यह बैठक शाम 4 बजे से शाम के सात बजे तक चली. बैठक में उपस्थित टीएमएच के प्रतिनिधि ने बताया कि टीएमएच के डिस्चार्ज सिस्टम में काफी सुधार हुआ है. (नीचे भी पढ़े)
अभी कम समय में पेशेंट की सारी प्रक्रिया पूरी कर ली जा रही है. यूनियन ने टीएमएच के फ्लोर मैनेजर की भूमिका की सराहना की. यूनियन ने कहा कि टीएमएच के सभी वेटिंग एरिया को एयर कंडिशन किया जाये और उसमें मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट की सुविधा दी जाये. यूनियन ने आगे कहा कि वार्षिक जेडीसी भी समय पर होनी चाहिए, जिसे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ सके. बैठक में लाइम प्लांट जेडीसी और एलडी 3 जेडीसी के कार्यों का प्रेजेंटेशन के माध्यम से कमेटी के समक्ष रखा. (नीचे भी पढ़े)
यूनियन अध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही सारे जेडीसी का आकलन शुरू होगा, जिसके लिए पैमाना तय कर दिया गया है और सभी जेडीसी को मूल्यांकन के बाद विजेता की घोषणा की जायेगी. बैठक में उपस्थित फ्लैट प्रोडक्ट के चीफ नेकहा कि टाट स्टील जमशेदपुर में दो महिना में सीआरएम, एलडी 2, एचएसएम में शटडाउन के बावजूद सारे कस्टमर को माल मिलने में कोई दिक्कत नहीं हुई. इसके लिए टाट स्टील जमशेदपुर का फ्लैट प्रोडक्ट के सभी कर्मचारी बधाई के पात्र है. इस दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से काम करने का संकल्प लिया गया ताकि हादसों को रोका जा सके.




