जमशेदपुर: जमशेपुर के सरकारी स्कूल में चोरी की घटना सामने आयी है, जहां से चोरों ने खिड़की और वेंटिलेटर काटकर स्कूल के सामानों की चोरी कर ली. इसकी सचूना स्कूल के प्रधानाध्यापक को बुधवार सुबह मिली जब वे स्कूल पहुंचे. घटना सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सरना बागुनहातू का है. जहां से चोरों ने स्कूल की खिड़की और वेंटिलेकर काटकर 7 पंखे, दो एलइडी बल्ब और एक घड़ी उड़ा ले गए है. इसकी सूचना प्रधानाध्यापक ने सिदगोड़ा थाना प्रभारी को दी. मौके पर पहुंच पहुंची और घटना की जानकारी ली. स्कूल के प्रध्यानाध्यापक ने बताया कि मंगलवार दोपहर स्कूल के सभी शिक्षक स्कूल खत्म होने के बाद घर चले गये. इसके बाद बुधवार सुबह जब स्कूल पहुंचे तो कक्षा 8 और कक्षा 1-2 की सभी पंखे, दो एलइडी बल्ब और एक घड़ी गायब कर दी गयी है. उन्होंने बताया कि बदमाशों द्वारा आय दिन चोरी की घटना को अंजाम दिया जाता है. वे लोग लगातार पुलिस से शिकायत करते है, इसके बावजूद अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गयी है.



