चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के लोधाशोली उत्क्रमित उच्च विद्यालय प्रांगण में गुरूवार को विद्यालय प्रबंधन समिति और अभिभावकों की एक बैठक समिति के अध्यक्ष भवेश गोप की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में विद्यालय की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने पर जोर दिया गया. बैठक में विधार्थियो का ठहराव, क्षेत्र में नशामुक्ति अभियान पर जोर, बाल विवाह पर रोकथाम पर लोगों को जागरूक करने, पॉक्सो एक्ट कानून पर चर्चा की गयी. वहीं विद्यालय के सभी बच्चों को निशुल्क किताब उपलब्ध कराया गया और विधालय विकास कोष पर चर्चा सहित तमाम जानकारियां अभिभावकों को दी गयी. (नीचे भी पढ़ें)

बैठक का संचालन अंजन भोल ने की. मौके पर प्रधानाध्यापक बीएस नायेक, विश्वनाथ पाल, कमलेश सिंह, राईमोनी टुडू, सीतामनी टुडू, संदीप बेरा, अरूण कुमार महतो, राजीव मल्लिक, जानती मुर्मू, अभिभावक पांडव चरण मुर्मू, चैतन मुर्मू, साधन गोप, बसुमति गोप, राजाराम गोप, दिनेश गोप समेत अन्य उपस्थित रहे. अंत में धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक गोबिंद गोप किया.



