जमशेदपुर : हाल ही में हुए आइपीएल में गुजरात टाइटंस की ओर से खेल रहे कुमार कुशाग्र एवं झारखंड क्रिकेटर निहाल सिंह क़रीम सिटी कॉलेज पहुंचे. यहां प्रोफ़ेसर फ़िरोज़ इब्राहिम एवं कॉलेज के वरिष्ठ प्रोफ़ेसर त्रिपाठी ने उनका स्वागत किया. मालूम हो कि यह दोनों क्रिकेटर कोल्हान यूनिवर्सिटी को पूर्वी क्षेत्र में दूसरा स्थान दिलाने में क़ामयाब हुए. साथ ही साथ ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए यूनिवर्सिटी को पूरे भारत वर्ष में एक पह्चान दिलायी. (नीचे भी पढ़े)
आइपीएल में सेमीफ़ाइनल तक का सफ़र तय करने वाली गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी कुमार कुशाग्र, जो की जमशेदपुर में एक नामी चेहरा हो चुके हैं उनसे सेल्फी लेने की होड़ मची रही. निहाल सिंह एवं कुमार कुशाग्र अच्छे दोस्त माने जाते हैं. दोनों ने मिलकर यूनिवर्सिटी के लिए शानदार प्रदर्शन किया है. साथ ही साथ अपने ज़िले एवं राज्य झारखंड के लिए भी अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं. कॉलेज के स्पोर्ट्स हेड प्रोफ़ेसर फ़िरोज़ इब्राहिम ने कहा कि यह दोनों क्रिकेटर हमारे कॉलेज का गर्म है एवं कॉलेज इनके साथ हमें साथ खड़ी रहेगी और दोनों को कॉलेज की तरफ़ से भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी जाती है.














