गालूडीह: गालूडीह थाना क्षेत्र के बड़बिल गांव निवासी वार्ड सदस्य सह बीस सूत्री सदस्य रसराज भकत (55) का रविवार दोपहर अपने निवास पर निधन हो गया. रसराज भकत पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे. उनका इलाज वेल्लोर में चल रहा था. इसके बाद भुवनेश्वर में एडमिट कराया गया. इसके बाद टीएमएच जमशेदपुर में भर्ती कराया गया था. अस्पताल से घर लाने के दो दिन बाद उनका निधन हो गया.(नीचे भी पढ़े)
निधन की खबर से गालूडीह क्षेत्र में शोक की लहर फैल गयी. परिजनों का रो-रोकर बुरा है. वे समाजसेवा और राजनीति से भी जुड़े हुए थे. उन्होंने जेवीएम पार्टी के सक्रिय सदस्य के रूप में कई साल जुड़े रहे. रसराज भकत अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र व पुत्र वधु, तीन पुत्री सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं. रविवार शाम को उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया. अंतिम संस्कार में कई गणमान्य लोग शामिल हुए.




