पोटका : भारी बारिश पोटका प्रखंड के कई गांव के ग्रामीणों के लिए भारी आफत लेकर आई है कोवाली थाना क्षेत्र के बोरडीह, चिरुगोडा, ढेंगाम समेत कई गांवों में बारिश का पानी घुस जाने से दर्जनों घर गिर गए है जिसके उपरांत ग्रामीणों को मुक्तेश्वर धाम उच्च विद्यालय हरिणा में राहत शिविर बनाकर रखा गया है.पोटका के विधायक संजीव सरदार सूचना मिलते ही बोरडीह गाँव पहुंचे एवं टूटे घरों का निरीक्षण कर प्रशासन को राहत कार्य तेजी से चलाने एवं टूटे हुए घरों के आश्रितों को अविलंब मुआवजा राशि दिलाने का निर्देश दिया .(नीचे भी पढ़े)

विधायक मुक्तेश्वर धाम हरिणा उच्च विद्यालय में बने राहत शिविर का भी निरीक्षण किया एवं पीड़ित परिवारों को खाद्यान्न तिरपाल एवं वस्त्र प्रदान किया .मौके पर विधायक ने कहा कि क्षेत्र के लोगो के लिए यह बारिश आफत बनकर आई है बारिश से प्रभावित लोगों के साथ वे खड़े है प्रशासन को जब तक लोगो का घर नही बन जाता इनको राहत शिविर में रखकर तीन समय का भोजन उपलब्ध कराने के साथ साथ सारी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है .(नीचे भी पढ़े)

उन्होंने कहा कि राहत कार्यो में किसी तरह की कोताही बर्दास्त नही की जाएगी .इस दौरान हरिणा पंचायत की मुखिया सरस्वती मुर्मू समेत झामुमो के नेता उपस्थित हो ग्रामीणों के सहयोग में लगे है .भारी बारिश के कारण बोरडीह गाँव के पूर्ण सरदार, गोपाल सरदार,गुरबारी सरदार,शंशाक शेखर नायक,मीरु सरदार, गुरुचरण नायक, दीपक नायक, नकुल ,बंधानी सरदार, धनपति नायक,नकुल नायक आदि का घर ध्वस्त हो गया है जबकि कई घरों को भी नुकसान हुआ है.




