जमशेदपुर : जमशेदपुर में लगातार हो रही तेज बारिश जारी है और अफरा तफरी का माहौल पूरे शहर में है. एसबीआई चेक खरकई नदी खतरे के निशान से ऊपर बहने लगा है. खरकाई का डेंजर लेवल 129 मीटर है जबकि अभी आदित्यपुर पुल के पास यह नदी 129.09 मीटर ऊपर से बह रही है. (नीचे देखे पूरी खबर और वीडियो)
वही स्वर्णरेखा नदी भी खतरे के निशान के करीब पहुंच चुका है. स्वर्णरेखा नदी का खतरे का निशान 121.50 मीटर है. अभी यह नदी करीब 121 मीटर तक पहुंच चुकी है. मानगो पुल का यह रिकॉर्ड है. अगर तेज बारिश ऐसे ही चलती रही तो फिर से शहर का कई इलाका जलमग्न हो सकता है. आपको बता दे कि पिछले दिनों भी दोनों नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही थी और करीब 400 से अधिक मकान डूब गए थे. अभी भी लगभग 200 से अधिक के घर बाढ़ की चपेट में आने लगे हैं और नाले का पानी का इलाके में घुसने लगा है.





