चाकुलिया: पश्चिम बंगाल सीमा से सटे चाकुलिया प्रखंड की चालुनिया पंचायत के जयनगर गांव स्थित कन्हाईश्वर पहाड़ पूजा करने के लिए झारखंड, बंगाल और ओड़िशा से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. सुबह से ही ग्रामीण विभिन्न वाहनों पर सवार होकर कन्हाईश्वर पहाड़ पूजा करने के लिए पहुंचे और श्रद्धा पूर्वक पूजा अर्चना की. ग्रामीण और श्रद्धालु पहाड़ की तलहटी पर मां पार्वती और पथरीली मार्ग से होते हुए पहाड़ की चोटी पर पहुंचकर भगवान शिव की पूजा की. पहाड़ के नीचे मेला का भी आयोजन किया गया है. पूजा करने के पश्चात ग्रामीण मेला का भी लुफ्त उठाया. मेला में विभिन्न प्रकार की दुकानें लगी थी. ग्रामीणों ने जमकर खरीदारी की. वहीं पूजा को सफल बनाने में पुलिस प्रशासन भी विभिन्न चौक चौराहे पर तैनात थे. लोगों को सहुलियत हो और सड़क मार्ग जाम मुक्त रहें. लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो.(नीचे भी पढ़े)

पूजा कमेटी और विभिन्न राजनीतिक दलों ने लगाए स्टॉल
कन्हाईश्वर पहाड़ पूजा करने पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए पहाड़ के नीचे पूजा कमेटी और विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा स्टॉल लगाकर लोगों के बीच पेयजल और चना गुड़ का वितरण किया गया.विभिन्न स्टॉल पर ग्रामीणों की भीड़ देखी गई.(नीचे भी पढ़े)

पहाड़ पूजा में खूब बिके कटहल और पत्ते से निर्मित टोपी
पहाड़ पूजा के अवसर पर पहाड़ के नीचे मैदान परिसर में कई ग्रामीण कटहल की दुकान लगाई थी. कटहल पहाड़ पूजा के प्रमुख प्रसाद के रूप में विख्यात है. पहाड़ पूजा करने पहुंचे ग्रामीण पूजा कर वापस घर लौटने के क्रम में प्रसाद के रूप में कटहल की खरीदारी की. कटहल 100-200 रूपए में बिके और लोग जमकर खरीदारी की. वहीं साल पत्ता से निर्मित टोपी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बिंदु रहा. ग्रामीणों ने शौक से पत्ते से निर्मित टोपी की खरीदारी की.











