गालूडीह: लगातार हो रही बारिश से गालूडीह क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गयी है. इस कारण लोगों के आवागमन में परेशानी हो रही है.भारी बारिश के कारण गालूडीह थाना परिसर भी तालाब में तब्दील हो गया है. जिससे थाना में आने जाने वालों को पानी में घुस कर थाना पहुंचना पड़ रहा है. थाना परिसर में जल-जमाव से पुलिस कर्मियों का निकलना भी मुश्किल हो गया है. बारिश से जमा होने वाले पानी के निकासी के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं है, जिससे जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो रही है.



