जमशेदपुर : जमशेदपुर के ताम्रनगरी जादूगोड़ा पुलिस ने रविवार रात 10:30 बजे अवैध शराब बिक्री की सूचना पर छापेमारी की. थाना प्रभारी राजेश कुमार मंडल के नेतृत्व में यह कार्रवाई राखाकॉपर इलाके में की गई. पुलिस को लगातार इस क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की शिकायत मिल रही थी. सूचना के आधार पर पुलिस मनीष सिंह उर्फ भोलू के घर छापेमारी करने गई थी. लेकिन गलती से पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार के दुकान में घुस गई. वहां से आठ-नौ बोतल शराब बरामद हुई. (नीचे भी पढ़े)
इसके बाद पुलिस दिलीप सिंह को पकड़कर थाने ले गई. दिलीप सिंह ने कहा कि शराब की दुकानें तीन-चार दिन बंद थीं इसलिए उन्होंने निजी उपयोग के लिए शराब मंगाई थी. उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लेनदेन के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया. दिलीप सिंह पूर्व जादूगोड़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष है. इस कार्रवाई के बाद पूरे जादूगोड़ा क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है. एक ओर पुलिस की सख्ती की सराहना हो रही है. दूसरी ओर दिलीप सिंह को शराब के साथ पकड़े जाने के बावजूद छोड़ देने को लेकर सवाल उठ रहे हैं. थाना प्रभारी की कार्रवाई से अवैध शराब बेचने वालों में हड़कंप मच गया है. लगातार जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में लगातार अवैध कारोबार धड्डले से हो रही है.



