धनबाद : झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन का छठा महाधिवेशन और केंद्रीय पदाधिकारियों का चुनाव धनबाद में संपन्न हुआ. धनबाद के पुलिस लाइन में हुए इस चुनाव का परिणाम शाम को जारी हुआ, जिसमें कर्ण कुमार सिंह और रमेश उरांव की टीम ने जीत दर्ज की. इस दौरान सारे नेताओं का जोरदार स्वागत किया गया. चुनाव में कर्ण कुमार सिंह प्रांतीय अध्यक्ष बने. वहीं, प्रांतीय उपाध्यक्ष 5 चुने गये, जिसमें सबीलुर रहमान खां, संजय राम, मृत्युंजय कुमार, परमेश्वर महतो, प्रदीप टोप्पो शामिल है. प्रदेश महामंत्री रमेश उरांव बने जबकि संगठन प्रदेश महामंत्री अमित तिवारी बने. प्रदेश कोषाध्यक्ष स्टीफन सोरेन बने. प्रदेश संयुक्त महामंत्री पांच लोग बने, जिसमें सच्चिदानंद राय, उपेंद्रनाथ मिश्रा, अविनाश कुमार राय, ग्रेबियल सोरेन, अजय कुमार सिंह शामिल है. प्रदेश सहायक महामंत्री नंदकिशोर शर्मा, उपेंद्र कुमफ़ार पांडेय, सरफराज खां, निर्भय राज और जुगल मुंडा चुने गये.



