आदित्यपुर: राजद कार्यकर्ताओं ने सकला मार्डी को जिलाध्यक्ष नहीं बनाए जाने का विरोध शुरू कर दिया है. रविवार को राजद कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ विरोध जताया. राजद नेता सकला मार्डी ने बताया कि उन्हें जिलाध्यक्ष नहीं बनाए जाने पर आदिवासी समेत जिले के अन्य कार्यकर्ताओं में नाराजगी है. (नीचे भी पढ़े)
चूंकि सरायकेला विधानसभा एक अनुसूचित क्षेत्र है ऐसे में उनकी दावेदारी प्रबल थी मगर कुछ पूंजीपतियों ने प्रदेश नेतृत्व को गुमराह कर दिया और उन्हें जिला अध्यक्ष बनने नहीं दिया जिससे आदिवासी युवाओं में नाराजगी है. मौके पर सुंदर सोरेन, दांदू टुडू, मोहित यादव, अर्जुन हांसदा, लक्ष्मण हेम्ब्रम, पिटो हांसदा, राजा कुमार मिंज, आशीष लोहार, विशाल बास्के, सरस्वती मार्डी, विनय कुमार पासवान, चिंता सोरेन, भीम मुर्मू, गुरुवारी टुडू, मोहित यादव, बाले टुडू, राजपति यादव आदि मौजूद रहे.



