रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : स्थानीय महात्मा गांधी उच्च विद्यालय परिसर में सोमवार को राज्य सरकार की ओर से मिली साइकिलों का स्कूली बच्चों के बीच वितरण किया गया. इस क्रम में आज कुल 375 बच्चों को साइकिलें प्रदान की गईं. साइकिल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि पीरू हेंब्रम उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

बताते चलें कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन पहलर करते हुए राज्य के सभी विद्यार्थियों को साइकिल प्रदान कर रही है. इसी के तहत राज्य सरकार की ओर से मिली साइकिलें आज यहां महात्मा गांधी उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के बीच वितरित की गईं. मुख्य अतिथि, विधायक प्रतिनिधि पीरू हेंब्रम ने बीडीओ कंचन मुखर्जी, बीईओ रंजना पांडेय, जिला परिषद् सदस्य मीना जोंको आदि सहित अनेक पदाधिकारियों एवं नेताओं की उपस्थिति में विद्यार्थियों को साइकिलें प्रदान कीं. (नीचे भी पढ़ें)

मिली जानकारी के अनुसार देवगांव स्थित आदर्श मध्य विद्यालय के 173 बच्चों को साइकिलें प्रदान की गईँ, जबकि बूढीगोड़ा उत्क्रमित उच्च विद्यालय के 115, उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुलीतोड़ांग के 65 और उत्क्रमित मध्य विद्यालय अरुवां के 22 बच्चों के बीच साइकिलें वितरित की गईं. बताया गया कि इसके बाद वर्ष 2025-26 के दौरान कुल 2533 साइकिलों का वितरण किया जायेगा.



