जमशेदपुर : महिला इंटक की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रीना सिंह एवं राष्ट्रीय सचिव शिखा चौधरी के नेतृत्व में जमशेदपुर सोनारी फेज 4 आदर्श नगर शिव मंदिर के पास महिलाओं का एक परिचयात्मक मीटिंग का आयोजन किया गया. इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रीना सिंह ने इंटक के विषय में विस्तार से महिलाओं को बताया. (नीचे भी पढ़े)
मुख्य वक्त के रूप मे बोलते हुए झारखंड इंटक के सचिव शैलेश पांडेय ने सरकार द्वारा महिलाओं के लिए योजनाओं को विस्तारपूर्वक बताया. अंत में शिखा चौधरी ने महिलाओं को इंटक से जुड़ने का आह्वान किया एवं धन्यवाद दिया. शिखा चौधरी ने संगठन से महिलाओं को जोड़ने का आह्वान भी किया.














