बहरागोड़ा: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि झारखंड में फुटबॉल सबसे लोकप्रिय खेल है. सभी गांवों में प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं. अगर उन्हें बेहतर प्रशिक्षण एवं खेल सामग्री मुहैया कराया जाए तो वे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकते हैं. डॉ गोस्वामी ने सरकार से फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था करने की मांग की है. डॉ गोस्वामी आज पैतृक ग्राम चाकुलिया प्रखंड के मुड़ाल गांव में जय मां मनसा क्ल्ब द्वारा भूमिज समाज के फुटबॉल टूर्नामेंट का बतौर मुख्य अतिथि उद्घाटन कर रहे थे. (नीचे भी पढ़े)
सर्वप्रथम क्लब के जगत शिकारी, राजू सबर, गुरुदेव नायक, अजय सबर,संजीब कर्मकार,विजय दिगार, दुर्गा नायक ने मुख्य अतिथि डॉ गोस्वामी का स्वागत किया. फुटबॉल टूर्नामेंट में बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के 12 टीमों ने भाग लिया. डॉ गोस्वामी ने विजयी टीमों को पुरस्कृत किया. इस अवसर पर बाघराय मांडी, बबलु गिरि , शुभेन्दु पात्र, गंगाराम हांसदा, पंकज गिरि, सनत गिरि, संजीब कुमार गिरि, विश्वजीत दास, मोतीलाल गोप, राम मांडी,अरुण गिरि समेत अन्य उपस्थित थे.



