जमशेदपुर : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एमबीए विभाग की 2025-27 बैच की छात्राओं के लिए इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित हुआ. इस प्रोग्राम में नवागंतुक छात्राओं के साथ ही छात्राओं के अभिभावकों ने भी शिरकत की. यह पहली बार था जब इंडक्शन प्रोग्राम में छात्राओं के साथ उनके अभिभावकों को भी इंडक्शन प्रोग्राम में आमंत्रित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके पश्चात एमबीए की छात्रा ने गणेश वंदना प्रस्तुत की. उद्घाटन के पश्चात एमबीए के पाठ्यक्रम की रूपरेखा पर एक व्यापक प्रस्तुति दी गई. डॉ श्वेता प्रसाद ने नवागंतुक छात्राओं एवं उनके अभिभावकों का स्वागत किया, जबकि डॉ भारती वार्ष्णेय ने आभार व्यक्त किया. (नीचे भी पढ़ें)

डॉ केया बनर्जी के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में कई सम्मानित व्यक्तियों ने ज्ञानवर्धक वक्तव्य दिये, जिनमें से सभी ने विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम को अनूठे दृष्टिकोण से उजागर किया. इंडक्शन प्रोग्राम में प्रॉक्टर डॉ सुधीर साहू, सीओई डॉ रमा सुब्रमण्यम, रजिस्ट्रार डॉ राजेंद्र जायसवाल एवं विकास अधिकारी डॉ सलोमी कुजूर के साथ ही एमबीए संकाय के सदस्य भी उपस्थित रहे.



