चाकुलिया: चाकुलिया सीएचसी परिसर में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का आयोजन किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय ने दीप प्रज्वलित कर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का विधिवत उद्घाटन किया. (नीचे भी पढ़े)
यह कार्यक्रम 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक चलना है, जो कि प्रतिदिन सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेष कैम्प लगाकर करना है. जिसमें प्रतिदिन के लिए अलग अलग कार्यक्रम की जानी है जैसे एनसीडी स्क्रीनिंग,टीबी स्क्रीनिंग, एनीमिया की जांच, एएनसी जांच, टीकाकरण कार्य, व्येलनेस कार्यक्रम ओर नमक और चीनी का अल्प्रयोग के बारे में जागरूकता कार्यक्रम करना है. मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत मुर्मू,प्रणव बेरा,मोहन माइति,सतीश वर्मा,सुर्या मांडी समेत सभी स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.



