जमशेदपुर : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के शिक्षा विभाग की ओर से बीएड की छात्राओं के लिए रांची का दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय के 8 शिक्षकों, डॉ प्रभात कुमार महतो, आर तेजा, डॉ शीतल पांडिय एवं विनीत कुमार व तीन शिक्षकेतर कर्मचारियों, प्रभाकर राव, रोहित विश्वकर्मा एवं विश्वनाथ राव के साथ कुल 72 छात्राएं शामिल हुईं. (नीचे भी पढ़ें)
इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं को कक्षा से बाहर अनुभवात्मक अधिगम के अवसर उपलब्ध कराना तथा रांची के शैक्षिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों से परिचित कराना था. इससे उनकी शैक्षणिक दृष्टि व्यापक होगी और वे शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया के व्यावहारिक पहलुओं से जुड़ सकेंगी. यह आयोजन डीएसडब्ल्यू डॉ किश्वर आरा, समन्वयक डॉ कामिनी कुमारी, विभागाध्यक्ष डॉ संजय भुइयां एवं समिति सदस्यों में डॉ सुधा सिंह, डॉ नेहा मिंज, डॉ गीता महतो, डॉ प्रभात कुमार महतो एवं डॉ कविता सिंह के सहयोग से सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ.



