आदित्यपुर: सरायकेला खरसाावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत शेरे पंजाब इमली चौक के पास शुक्रवार देर रात रोड रेस्टोरेशन कार्य कर रहे जलापूर्ति कंपनी के कर्मचारियों पर 20 से 30 अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में सुपरवाइजर प्रेम राज गंभीर रूप से घायल हो गए और एक अन्य कर्मचारी चिंटू सिंह के पैर में गंभीर चोट आई. जानकारी के अनुसार जेडब्ल्यूजेएल इंट्रा लिमिटेड कंपनी पूरे आदित्यपुर क्षेत्र में जलापूर्ति का कार्य कर रही है.(नीचे भी पढ़े)
उसी क्रम में 19 सितंबर की रात करीब 12:45 बजे वाइन दुकान के बगल में रोड रेस्टोरेशन कार्य चल रहा था, तभी अचानक हमलावरों ने ईंट, पत्थर, लाठी और लोहे की रॉड से हमला कर दिया. हमलावरों ने कर्मचारियों को धमकी दी कि काम बंद कर दो वरना सभी का हाल प्रेम राज जैसा होगा.(नीचे भी पढे)
कंपनी के एडमिन भावेश झा ने बताया कि घटना के बाद कर्मचारियों में भय और असुरक्षा की भावना व्याप्त हो गई है और काम ठप हो गया है. उन्होंने आदित्यपुर थाना को लिखित आवेदन देकर सभी हमलावरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.



