जमशेदपुर : इंटरनेशनल लेबर आर्गेनाइजेशन (आइएलओ) नयी दिल्ली और झारखंड इंटक के संयुक्त तत्वावधान में सुरक्षित और लैंगिक रूप से अनुकूल कार्यस्थलों के निर्माण हेतु दो दिवसीय लैंगिक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित एक होटल मे किया गया. (नीचे भी पढ़े)
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से राकेशवर पांडेय, राष्ट्रीय वरिष्ठ सचिव एवं झारखंड राज्य अध्यक्ष बैशाली लाहिड़ी, राष्ट्रीय परियोजना समन्वयक, पीआरएस, नई दिल्ली, इंटक की राष्ट्रीय सचिव लैंगिक समन्वयक शहनाज रफीक, महिला इंटक की राष्ट्रीय अध्यक्ष देविका सिंह, महिला इंटक की राष्ट्रीय सचिव शिखा चौधरी, महिला इंटक की मीरा तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद थे.



