जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी आर्मी कैंप के फैमिली वेलफेयर सेंटर में तीनों सेना से सेवानिवृत ऑफिसर्स एवं जवानों के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इसमें तीनों सेना से सेवानिवृत ऑफिसर्स एवं जवान शामिल हुए. कार्यक्रम में कोल्हान के सीनियर अधिकारी मेजर जनरल पी सबरवाल (अवकाश प्राप्त) की अध्यक्षता में शिविर संपन्न हुआ. इस शिविर में जिला सैनिक बोर्ड चाईबासा के कल्याण पदाधिकारी कर्नल किशोर सिंह सोनारी मिलिट्री स्टेशन के एडम ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल ताक़ीर मुंतखाब कर्नल रजनीश शर्मा ईसीएचएस ऑफिसर्स इंचार्ज ग्रुप कैप्टन ओपी सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल आर के चौहान (अवकाश प्राप्त) के साथ-साथ बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक शामिल थे. इसके साथ ही सीडीए रामगढ़ के कर्मचारी संतोष कुमार एवं रांची से समीर सिंह और स्पर्श पोर्टल सम्बन्धी जानकारी देने के लिए उपस्थित थे. बहुत सारे पूर्व सैनिकों का डाटा कंप्यूटर में अपडेट नहीं होने की वजह से उन लोगों ने जमशेदपुर में ही स्पर्श सेंटर खोलने की मांग उठायी. (नीचे भी पढ़े)

जल्द ही इस मुद्दे को रांची के सीनियर पदाधिकारीयों से चर्चा होगी. कर्नल किशोर सिंह ने विगत 6 महीना में पूर्व सैनिकों के कल्याणार्थ योजनाओं की जानकारी एवं लेखा-जोखा प्रस्तुत किया. इसीएचएस ऑफिसर इंचार्ज ने पॉलीक्लिनिक संबंधी जानकारी दी जबकि एडम ऑफिसर ने विगत 6 महीना में पॉलीक्लिनिक जमशेदपुर में हुए गुणवत्ता पूर्वक इंफ्रास्ट्रक्चर में हुई वृद्धि की जानकारी दिए और नए लिकर काउंटर की सुविधाओं की जानकारी दिए. जेडब्लूओ डॉक्टर कमल कुमार शुक्ला ने “वीर परिवार सहायता योजना 2025” के बारे में जानकारी दिए. इसके अंतर्गत सेना के कार्यरत जवान एवं पूर्व सैनिकों के लिए न्यायालय द्वारा निःशुल्क वकील उपलब्ध कराकर उनके न्यायिक मामलों में सहयोग प्रदान करने संबंधी जानकारी दिए. आने वाले समय में पूर्व सैनिकों के लिए आराम घर एवं नई एंबुलेंस की खरीदारी पर चर्चा हुई. आइसीआइसीआइ बैंक के प्रतिनिधियों ने आइसीआइसीआइ बैंक में पेंशनरों को मिलने वाले सुविधाओं की जानकारी दी. विगत दिनों आर्मी कमांडर के द्वारा पूर्व सैनिक सुशील कुमार सिंह को मिले प्रशस्ति मेडल की चर्चा हुई। सेवानिवृत्ति के बाद यह मेडल पाना बहुत कठिन काम होता है. (नीचे भी पढ़े)
मगर जिस तरह पूर्व सैनिक आपस में मिलकर प्रशासन एवं समाज कल्याण में निरंतर प्रयासरत रहते हैं. उसी का परिणाम है कि सीनियर अधिकारियों के द्वारा सम्मान पत्र प्रदान किया गया. आने वाले भविष्य में भी सभी पूर्व सैनिकों से आपस में मिलजुल कर दैनिक जीवन में आने वाली हर चुनौतियों का सामना करने का संकल्प दोहराया गया. कार्यक्रम का संचालन सार्जेंट शिवेंदुशेखर एवं धन्यवाद ज्ञापन मेजर जनरल पी पी सबरवाल ने किया. जिला सैनिक बोर्ड चाईबासा के कर्मचारी प्रभात कुमार एवं महेंद्र चौधरी भी उपस्थित थे जबकि पूर्व सैनिकों में बीबी बंसल, मनोज ठाकुर, वरुण कुमार, मनोज सिंह, अवधेश कुमार, शेख अनवर, सुरेंद्र प्रसाद मौर्य, जावेद हुसैन, राज कुंड शर्मा, हेमंत कुमार, विजय सिंह, सत्येंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, विजय त्रिपाठी, जावेद खान, सुनील कुमार, सरोज आदि सैकड़ो सैनिक शामिल हुए.



