जमशेदपुर: मैशअप इंडिया की ओर से 28 सितंबर को निक्को पार्क में डांडिया नाइट का आयोजन बड़े ही धूमधाम से होगा. इस आयोजन को खास बनाने के लिए प्रतिभागियों के लिए कई आकर्षक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. इसमें शामिल होने वाले सभी लोगों को फ्री डांडिया स्टिक, फ्री फूड, सेल्फी प्वाइंट और प्रोफेशनल फोटोग्राफी की व्यवस्था की गई है, जिससे प्रतिभागी इस रात को यादगार बना सकें. डांडिया नाइट न केवल पारंपरिक नृत्य का अनुभव कराएगा बल्कि शहरवासियों के लिए सांस्कृतिक और मनोरंजक शाम भी साबित होगी.(नीचे भी पढे)
आयोजकों की ओर से विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा का ध्यान रखा गया है. इसके लिए अलग से चेंजिंग रूम की व्यवस्था की गई है, साथ ही दो-दो चेक प्वाइंट सुरक्षा मद्देनज़र लगाए गए हैं, ताकि प्रतिभागियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो. डांडिया नाइट के लिए पासेस की भी व्यवस्था की गई है. बिष्टुपुर में है शटैग (नियर जीएसटी बिल्डिंग) और साकची में सेल्सियस रूफटॉप रेस्तरां पास मिलेगी. मोबाइल नंबर 9031768169, 7488389618 और 89358 93399 पर भी संपर्क कर सकते हैं. कार्यक्रम की तैयारी को लेकर एक बैठक का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से पूजा सिंह, मनमीत कौर, अनामिका दास, रोन्नी फिलिप्स, चन्द्रकान्त नन्द, मनीष कुमार सिंह, अमृतेश कुमार और विक्रम महतो उपस्थित थे.



