जमशेदपुर: जमशेदपुर महानगर इंटक कार्यकारिणी की बैठक टाटा वायर इम्पलोई यूनियन कार्यालय में हुई. इस बैठक की अध्यक्षता की इंटक के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष राजेश सिंह राजू ने की.बैठक के दौरान जमशेदपुर इंटक महानगर के द्वारा प्रशिक्षण सह सेमिनार कराने पर मंथन किया गया.बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. इस दौरान सदस्यों ने अपने अपने विचार रखे. सभी सदस्यों द्वारा छठ पर्व के बाद पहले सप्ताह में कार्यक्रम कराने पर जोर दिया गया. (नीचे भी पढ़े)

जिस पर सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया.राजेश सिंह ने बताया कि अगली बैठक में कार्यस्थल, समय, अतिथि एवं अन्य सभी बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी. साथ ही साथ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कमेटी के सदस्यों ने अलग अलग जिम्मेदारियों दी जाएगी. इस अवसर पर टाटा वायर यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट श्रीकांत सिंह, उपाध्यक्ष दानी शंकर तिवारी, इंटक उपाध्यक्ष संतोष सिंह, देव कुमार, चंदा सिंह राजपूत, महासचिव रविशंकर झा, चांदनी तिवारी, अभिषेक कुमार, जेपीएन सिंह, उपेंद्र सिंह, सचिव नंदनी सामंत, कृष्ण राजू, राजीव कुमार द्विवेदी, अभय राय, मनीष सिन्हा, दिलीप कुमार,आदि शामिल थे.



