जमशेदपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत रविवार को भाजयुमो जमशेदपुर महानगर की ओर से “नमो युवा रन”मैराथन दौड़ का भव्य आयोजन किया गया. सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल के समीप आयोजित इस मैराथन में युवाओं ने नशा मुक्त एवं अपराध मुक्त जमशेदपुर का संकल्प लिया. भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीतीश कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया. इसमें राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद एवं महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे. (नीचे भी पढ़े)

करीब 5 किलोमीटर लंबी इस मैराथन दौड़ की शुरुआत कॉन्वेंट स्कूल से हुई, जो सीएच एरिया और साईं मंदिर होकर पुनः कॉन्वेंट स्कूल पर समाप्त हुई. इस मैराथन में शहर के हजारों छात्र एवं युवाओं ने जोश और उत्साह के साथ भाग लिया.पुरुष एवं महिला वर्ग में आयोजित दौड़ के विजेताओं को नकद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की गई. जिसमें प्रथम स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को 11 हजार रुपये, द्वितीय स्थान पर 75 सौ रुपये और तृतीय स्थान पर 51 सौ रुपये की पुरस्कार राशि भेंट की गई. महिला वर्ग में निशा कुमारी साह प्रथम, चैना कुमारी द्वितीय और नंदिनी तृतीय रहीं. वहीं पुरुष वर्ग में अर्जुन टुडू ने पहला, बबलू टुडू ने दूसरा और अनुपम महतो ने तीसरा स्थान प्राप्त किया.मैराथन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक संगठनों द्वारा पूरे मार्ग में सेवा शिविर लगाए गए. प्रतिभागियों के लिए पानी, नाश्ता एवं प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गई. साथ ही सभी धावकों को पहचान स्वरूप टी-शर्ट प्रदान किए गए. आयोजन को लेकर युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता पूरी तरह सक्रिय दिखे.(नीचे भी पढ़े)

इस अवसर पर मुख्यरूप से उपस्थित राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘युवा फिट तो देश हिट’ की भावना का साकार रूप ‘नमो युवा रन’ है. नमो युवा रन सिर्फ एक दौड़ नहीं, बल्कि युवाओं के उत्साह, देशभक्ति और स्वस्थ भारत के सपने को साकार करने की पहल है. पीएम नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है देशवासी स्वस्थ्य हों, इसीलिए उन्होंने फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत की है. प्रधानमंत्री का यह स्पष्ट संदेश है कि ‘युवा ही भारत का भविष्य हैं. जब युवा स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित रहेंगे, तभी भारत सशक्त और समृद्ध बनेगा. नशा मुक्त एवं अपराध मुक्त जमशेदपुर के संकल्प के साथ नमो युवा रन इसी विचार को धरातल पर उतारने का एक माध्यम है. उन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीतीश कुशवाहा समेत सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी.वहीं, सांसद विद्युत बरण महतो ने कहा कि यह मैराथन युवाओं को फिटनेस और स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करता है. यह पहल फिट इंडिया मूवमेंट और खेलेगा इंडिया, जीतेगा इंडिया जैसे अभियानों को गति देगा. आज की पीढ़ी, जो मोबाइल और सोशल मीडिया की दुनिया में उलझी रहती है, उनमें यह दौड़ नशे से दूर रहने और खेलों की ओर बढ़ने का संदेश देती है.(नीचे भी पढ़े)
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि नमो युवा रन केवल बेहतर स्वास्थ्य का ही संदेश नहीं देता, बल्कि यह राष्ट्रभक्ति और एकता की भावना को भी प्रोत्साहित करता है. जब हजारों युवा एक साथ दौड़ते हैं, तो यह दृश्य बताता है कि हम सब मिलकर एक नया, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं.वहीं, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद ने सभी से आह्वान करते हुए कहा कि हम सब संकल्प लें कि केवल आज नहीं, बल्कि हर दिन अपने जीवन में फिटनेस, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा को अपनाएंगे. क्योंकि जब युवा जागेगा, तभी हमारा शहर और देश आगे बढ़ेगा.भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने नशे के खिलाफ एक बड़ी जंग छेड़ने का आह्वान किया और कहा कि नशे को मात देना युवाओं के लिए एक मजबूत संकल्प होना चाहिए, जिसे आने वाले समय में हमें पूरा करना है.(नीचे भी पढ़े)
भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीतीश कुशवाहा ने कहा कि नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ नमो युवा मैराथन दौड़ जमशेदपुर समेत देश के 75 अन्य स्थानों पर आयोजित हुआ है. उन्होंने मैराथन में भाग लेने वाले सभी युवाओं के प्रति आभार जताया.इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, जमशेदपुर के सांसद विद्युत बरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह, बिनोद सिंह, नीरज सिंह, डॉ राजीव, आलोक वाजपेयी, कार्यक्रम संयोजक तन्मय झा, प्रदीप मुखर्जी, चिंटू सिंह, शैलेश गुप्ता, सोनू ठाकुर, कृष्णकांत राय, आनंद कुमार, बिनानंद सिरका, अमित मिश्रा, सुशील पांडेय, अशोक मिश्रा, राज सिंह समेत अन्य मौजूद रहे.











