जमशेदपुर : टाटा स्टील जुलॉजिकल सोसाइटी वर्कर्स यूनियन का सोमवार को चुनाव हुआ. चुनाव अधिकारी अश्विनी माथन की देखरेख में हुए इस चुनाव में एक बार फिर से रघुनाथ पांडेय को सर्व सहमति से अध्यक्ष चुन लिया गया. इसके साथ ही नयी कमेटी का गठन कर दिया गया. इसके तहत अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय, उपाध्यक्ष दिनेश महतो, महासचिव विजय मुखी, सहायक सचिव प्रताप सिंह गिल, कोषाध्यक्ष बिनोद शर्मा, कमेटी मेंबर मनोज नाग, विश्वनाथ मजूमदार, सुरेंद्र दास, दिलीप, राजकिशोर हरपाल और मालती माझी चुना गया.(नीचे भी पढे)

चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जिसमें सदस्यों की एकता और सक्रिय भागीदारी दिखाई दी. नव निर्वाचित कमेटी ने श्रमिकों के कल्याण और सोसाइटी की वृद्धि के लिए सामूहिक रूप से काम करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है. अंत में सभी ने चुनाव पदाधिकारी अश्विनी मथान एवं चुनाव संचालन समिति से अनिल मिश्रा, सरोज पांडेय, संदीप बेहरा, संजू महतो सभी को शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने के लिए धन्यवाद दिए.



