जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन की ओर से एमएनपीएस के वातानुकूलित ऑडिटोरियम में आयोजित “अग्रसेन जयंती समारोह 2025” समाज की एकता, संस्कृति और समर्पण का प्रतीक बनकर सामने आया. इस आयोजन में अग्रवाल समाज के लगभग 500 लोगों ने शिरकत कर आयोजन को ऐतिहासिक सफलता प्रदान की. अध्यक्ष सुशील अग्रवाल के स्वागत भाषण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसमें उन्होंने सामूहिक सहयोग, युवा शक्ति के योगदान की सराहना करते हुए अपने सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया. (नीचे भी पढ़ें)

इस दौरान मंच पर अन्य गणमान्य अतिथियों के साथ अग्रवाल सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष उमेश शाह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे, उनके साथ उद्घाटन के अवसर पर हरि मित्तल, केदार जैसुका, जगदीश मूनका, मुरलीधर केडिया, श्यामसुंदर खेमानी, अरुण बाकरेवाल, संतोष खेतान, शंकर सिंघल, ओमप्रकाश रिंगसिया, बजरंगलाल अग्रवाल, जया डोकानिया, मंजू खंडेलवाल, बिनोद देबुका, विश्वनाथ माहेश्वरी, छीत्तरमल धूत, निर्मल काबरा, शंभु खन्ना, अशोक मोदी, दुर्गा प्रसाद लोढ़ा, विजय खेमका, आलोक चौधरी, राहुल चौधरी, कैलाश अग्रवाल, महावीर अग्रवाल, अशोक खंडेलवाल, किशन अग्रवाल, रानी अग्रवाल, विजय मित्तल, ममता राज अग्रवाल, विजय अग्रवाल, पवन अग्रवाल, बनवारी अग्रवाल, अंजू बजोरिया, सीताराम अग्रवाल एवं विनोद देबुका आदि शामिल रहे. (नीचे भी पढ़ें)

ऋषिता अग्रवाल और उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से समारोह की शुरुआत हुई, जिसके पश्चात प्रस्तुत किए गए राजस्थानी लोकनृत्य, गीत एवं थीम-आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी को आनंदित किया. इस दौरान मंच पर समाज के वरिष्ठजन एवं समाजसेवा में विशेष योगदान करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया. साथ ही, बीते तीन दिनों से चल रही विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मंच पर सम्मानित भी किया गया, इस आयोजन के मुख्य प्रायोजक रहे स्व लालचंद चौधरी जी की स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें विशेष सम्मान प्रदान किया गया. आयोजन का समापन श्री मोहित शाह द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ. प्रसाद व्यवस्था समाजसेवी बिनोद शाह ने संभाली. (नीचे भी पढ़ें)

इस आयोजन की सफलता में कई समर्पित एवं उत्साही कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. विशेष रूप से मनोज पलसानिया (सचिव), अंकित अग्रवाल (कोषाध्यक्ष), शिल्पी खन्ना, नेहा अग्रवाल, श्रीमती पारुल चेतानी ने आयोजन की तैयारी, संयोजन और संचालन में अत्यंत सक्रिय भूमिका निभाई. उनके साथ-साथ ममता अग्रवाल, श्रीमती निशा सिंघल, उषा चौधरी, श्रीमती प्रभा पाडिया, श्रीमती लता अग्रवाल और श्रीमती मंजू खंडेलवाल ने भी आयोजन की विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर इसे जीवंत बनाया. (नीचे भी पढ़ें)

समारोह के समापन पर अध्यक्ष सुशील अग्रवाल ने सभी सहयोगियों, उपस्थित जन, प्रायोजकों और कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार प्रकट किया तथा यह विश्वास जताया कि महाराजा अग्रसेन के आदर्शों पर चलते हुए समाज भविष्य में और भी सशक्त, संगठित और प्रेरणादायक कार्य करता रहेगा.



